अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे डाकर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाककर्मियों का बीते 22 मई से चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा प्रधान डाकघर परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। इस मौके पर डाककर्मियों ने केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान आयोजित प्रार्थना सभा में डाक सेवकों के बीच मण्डलीय सचिव राजेश सिंह ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दिया कि जब तक मांगें नहीं मानी जायेंगी, तब तक हम हड़ताल नहीं समाप्त करेंगे। इतना ही नहीं, 29 मई को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने हड़ताल की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम उजागिर यादव, हरिशंकर, आरके मिश्र, सच्चिदानन्द मिश्र, महेन्द्र प्रताप सिंह, चुन्नी लाल, सतीश सिंह, लल्लन सोनकर, रमेश सिंह, जैनेन्द्र यादव, संतोष सिंह, सुनील सिंह, सतीश पाण्डेय, राम किशुन, केके सिंह, विनोद प्रजापति, राहुल यादव, छोटे लाल, राजकुमार, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र उपाध्याय, विनय सिंह, फूलचन्द्र यादव, सीताराम पाल, बांके लाल, प्रशांत, अबूशाद, दीनानाथ सिंह, हरिश्चन्द्र, रियासत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home