BJP सरकार ने जनता के साथ किया विश्वासघात : सिराज मेहदी


जौनपुर । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मोदी सरकार के खिलाफ चार साल विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्री मेंहदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। बल्कि एक भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने कहा कि बैंकों में जमा जनता का 90 फीसद रुपये दस उद्योगपतियों में बांटकर भोली-भालि जनता के साथ धोखा हुआ है। इस मौके पर प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र नाथ राय, बीडी गुप्ता, डा.रामचंद्र पांडेय, रमेश मिश्र, इरफान खान, देवराज पांडेय, परवेज़ हसन , सरफ़राज़ हुसैन , बब्बी खान आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश तिवारी ने किया।

No comments

Post a Comment

Home