जौनपुर के 25 होनहार बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जौनपुर। लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डा. अम्बेडकर सभागार में मंगलवार को मेधावी विधार्थी सम्मान 2018 का आयोजनह ुआ जहां जिले के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिले से हाईस्कूल के कुल 11 व इण्टरमीडिएट से कुल 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया जिसमें सबसे अधिक 3-3 छात्राएं मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी सिकरारा व हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के थे। सभी बच्चे सह जिला विद्यालय निरीक्षक मंजूलता वर्मा, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रूद्र प्रताप पाल, प्रधानाचार्य शरद सिंह, शिक्षिका उपासना सिंह, ब्रह्मजीत यादव, साहब लाल के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे थे। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने किया जहां चंदौली के सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा सन्दीप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा सचिव संजय अग्रवाल, वाराणसी मण्डल के जेडी अजय द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home