प्राथमिक शिक्षक संघ ने अरविन्द शुक्ल को पुनः चुना अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई का चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गया जहां सर्वसम्मत से वर्तमान जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण करके श्री शुक्ल का जोरदार स्वागत किया। जनता जनार्दन इण्टर कालेज जासोपुर चकिया में पर्यवेक्षक सुबाष तिवारी, चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव एवं संतोष सिंह की देख-रेख में हुये चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, मंत्री रविचन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष राम दुलार यादव, संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह भी निर्विरोध चुने गये। इसके बाद सभी पदाधिकारियों केा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी जिसके बाद सभी ने उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार जताया। चुनाव कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मिश्र ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, आलोक रघुवंशी, कमलेश सिंह, साजेश सिंह, उमेश मिश्रा, अनिल यादव, प्रमोद दुबे, दयाशंकर यादव, प्रमोद दुबे, सुनील यादव, दिनेश गुप्त, दीपमाला, कुमुदनी, भारती सिंह, डा. चन्द्रजीत मौर्य, सत्य प्रकाश पाण्डेय, पद्माकर राय, संजीव सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home