संजय यादव बनाये गये विद्युत मजदूर पंचायत संघ के अध्यक्ष

जौनपुर। विद्युत मजदूर पंचायत सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया। जिला वार्षिक सम्मेलन में दो वर्षीय चुनाव में संस्थापक विश्राम मौर्या, संरक्षक महावीर सिंह, जिलाध्यक्ष संजय यादव रवीन्द्र सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये गये। इसके पहले प्रांतीय महामंत्री गिरीश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुये उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही पूर्व में प्रस्तावित मांगों के बारे में संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों व उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस दौरान हुई घोषणा के अनुसार उपरोक्त चयन के अलावा उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, विजय बहादुर, महेन्द्र पटेल, रवीन्द्र सिंह, मंत्री पुष्कर श्रीवास्तव, उपमंत्री राजेश यादव, अखिलेश तिवारी, मनोज कुमार, रण बहादुर यादव, ज्योति प्रकाश, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, संगठन मंत्री राजकुमार, कमलेश यादव, मुकुंद लाल, छेदी लाल, कृष्ण कुमार पाल, प्रचार मंत्री गिरीश चन्द्र, अवधेश सिंह, सुनील गौतम, बृजेश यादव बनाये गये।

No comments

Post a Comment

Home