थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 15/2026, धारा 69/352/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने भंडारी तिराहा स्टेशन के पास से अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। इसके उपरांत अभियुक्त को संबंधित माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का नाम व पता —
रिशि शुक्ला पुत्र हनुमान प्रसाद शुक्ला
निवासी — मानिक चौक रासमंडल, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
उपनिरीक्षक जयदीप कुमार — चौकी प्रभारी भंडारी, थाना कोतवाली
हेड कांस्टेबल शमीम अख्तर — थाना कोतवाली
कांस्टेबल अरुण यादव — थाना कोतवाली
No comments
Post a Comment