(सोहराब)
जौनपुर, मड़ियाहूं — पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कुरनी, मड़ियाहूं में श्री आलोक गुप्ता (AAO) का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन कार्यों का गहन निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं की कर्सिव राइटिंग की कॉपियों को देखकर शिक्षिकाओं एवं बच्चों की सुंदर हैंडराइटिंग की सराहना की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने S.I.R. कार्य, निर्माण कार्य, किचेन गार्डन, स्मार्ट क्लास एवं विद्यालय के भौतिक परिवेश का अवलोकन किया। साथ ही स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए विद्यालय में स्थापित हाइजीन कॉर्नर की विशेष प्रशंसा की।
बच्चों से शैक्षणिक प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर उन्हें धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। श्री गुप्ता द्वारा दिए गए प्रेरणादायक सुझाव विद्यालय के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment