अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया कोतवाली व लाइन बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त

(सोहराब)
जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली एवं थाना लाइन बाजार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

No comments

Post a Comment

Home