जौनपुर।सरकार द्वारा लागू की गई यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) को अधिकांश शिक्षक एवं कर्मचारी पहले ही नकार चुके हैं। ऐसे में इस बजट से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बजट में ओपीएस पर कोई सकारात्मक निर्णय न होने से शिक्षक कर्मचारियों में गहरी हताशा और निराशा व्याप्त है।
उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महँगाई के बावजूद टैक्स स्लैब में भी कोई राहत न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मध्यम वर्गीय कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।
उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षक एवं कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओपीएस बहाल की जाए तथा महँगाई के अनुरूप कर व्यवस्था में सुधार किया जाए।
No comments
Post a Comment