राजकीय उ.मा. विद्यालय सिकंदरा में सांस्कृतिक धूम के साथ पुरस्कार वितरण


 जौनपुर के सिकंदरा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विवेक सिंह एवं राजेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर, राजन सिंह जिला समन्वयक माध्यमिक, संतोष कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक सिकंदरा, ऊषा देवी पूर्व प्रधानाध्यापिका, कमलेश यादव प्रधानाध्यापक बदलापुर खुर्द एवं राजेश विश्वकर्मा प्रधानाध्यापक हरईपुर ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।छात्रों ने भारतीय सेना की ट्रेनिंग एवं युद्ध झांकी दिखाकर राष्ट्रभक्ति जगाई, जबकि छात्राओं ने 'मोबाइल बुरी बला' पर नाट्य प्रस्तुति कर जागरूकता फैलाई।मुख्य अतिथियों ने शिक्षा, अनुशासन एवं डिजिटल खतरों पर प्रेरक भाषण दिए, छात्रों को आगे बढ़ने का संदेश दिया।अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह जीवंत रहा, अभिभावक एवं शिक्षकों ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की। मंच का संचालन विद्यालय के अध्यापक नितीश सिंह  ने किया। कार्यक्रम के आयोजन मे संदीप शुक्ल, हरिशंकर भारती, राजन तिवारी, राजीव बेनबंशी ने अपना सक्रिय योगदान दिया। 

यह आयोजन जौनपुर के राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक उत्सव की मिसाल बना। इस अवसर पर विनय यादव,जय प्रकाश यादव, रोहित सिंह, राजेश यादव एवं विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home