यूपी में दवाओं की खरीद के लिए बनेगा चिकित्सा आपूर्ति निगम ।

निगम का मुखिया होगा आईएएस अफसर
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई और खरीद के लिए  मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन बनाने का फैसला किया है ।जिसका मुखिया कोई आईएएस अफ़सर ही होगा जो निदेशक के पद पर तैनात किया जाएगा ।
सभी खरीदारी कारपोरेशन करेगा ।
ये फैसला आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की एक बैठक में लिया गया ।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर में एफएम रेडियो को मंजूरी दी गयी है ।इसके लिए भूमि का आवंटन भी कर दिया गया है।
इसके इलावा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना शुरू करने का फैसला किया गया है ।
योजना के लिए 15 करोड़ रूपये आवंटित भी कर दिए गए हैं ।
आज की कैबिनेट बैठक में सिंचाई विभाग की भी एक  परियोजना को मंजूरी दी गयी है ।

No comments

Post a Comment

Home