सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद

जौनपुर। जिलाधिकरी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। इस मौके पर भूमि सम्बन्धी प्रकारणों के मामलों पर लेखपालों पर नाराजगी जताते हुये जिलाधिकारी ने शिकायती प्रकरणों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने समस्त जिलास्तरीय अधिकरियो को निर्देशित किया कि भ्रमणशील रहकर शौचालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें एवं शौचालय निर्माण की धनराशि को तत्काल लाभार्थी के खातें में भेजें। समाधान दिवस पर जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड, भूमि कब्जा जैसे विवादों की शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुल 73 शिकायती पत्र आये जिनमें से मौके पर मात्र 6 का निस्तारण किया गया जबकि शेष को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुये निर्देेशित किया गया कि शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारीद्वय आरपी मिश्र, राम आसरे सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home