राज्यकर्मियों ने कर्मचारी नेता को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीएन शुक्ल की सोमवार को प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी जिसके बाद पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ के भवन में इं. केडी यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने श्री शुक्ल के संगठन कौशल की चर्चा करते हुये पूरे प्रदेश के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संगठनों को एकजुट कर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की स्थापना करके वर्ष 1966-67 में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग को लेकर किये गये संघर्षों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में हीरा लाल आजाद, इं. बेचन मिश्र, राजेन्द्र यादव, प्रेमघन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, सभाजीत यादव, राजेश यादव, अश्विनी जायसवाल, सरिता सिंह, मीना यादव, बालेश्वर शुक्ला, लल्लू सोनकर, अनिल यादव, इं. फरिद्वार, मनोज राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।

No comments

Post a Comment

Home