विद्या मन्दिर का गेट गिरने से छात्र की गयी जान

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर का नवनिर्मित गेट गिरने से उसके मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया। मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि उक्त प्राथमिक विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल सहित गेट शीघ्र ही बनवाया गया था। बुधवार को अचानक गेट गिर गया जिसकी चपेट में आने से कक्षा 3 के एक छात्र की मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

No comments

Post a Comment

Home