सछास ने इविवि के कुलपति के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन


जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के टीडीपीजी कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हंगलू का पुतला फूंकते हुये उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं पर हो रहे उत्पीड़न, शोषण के अलावा केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों व नौजवानों की लड़ाई छात्रसभा हमेशा से लड़ता रहा है तथा आगे भी लड़ता रहेगा। हम अन्याय, शोषण व अत्याचार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर विनय यादव, पवन यादव, कौशल यादव, गौरव सिंह, संजय सोनकर, विक्रम सिंह, सतीश, सैयद अबुजर जैदी, सुजीत रेहटी, जगदीश, मनोज, विकास, मोनू, पौधुम यादव, दीपक, रवि, देवा, संदीप सोनकर, अक्षय, अली, अमन अस्थाना, योगेश, शनि के अलावा सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home