बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कोर्ट से मिली जमानत,सजा हुई सस्पेंड

मुंबई: राजस्थान में जोधपुर के कांकाणी गांव में साल 1998 में काला हिरण शिकार केस में पांच साल की सजा काट रहे सलमान को जमानत मिल गई है। सलमान को कोर्ट से 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली है और उनकी सजा सस्पेंड कर दी गई है। अब जल्द ही 48 घंटो बाद सलमान जेल से बाहर आ जाएंगे। खबरें आ रही हैं निचली अदालत रिहाई का आदेश देगी और थोड़ी देर में जेल के कागताद लेकर वकील पहुंचेगे। जहां सलमान को बेल मिल गई है वहीं ये भी बताया जा रहा है कि बिश्नोई समाज कोर्ट में एक बार फिर से अपील करेगा। 
सलमान की जमानत से फैंस काफी जश्न मना रहे हैं। वहीं उनके घर केबाहर भी फैंस की काफी भीड़ जमा है। सलमान के साथ-साथ उनके फैंस और परिवार वालो ने चैन की सांस ली है। 

किस अपराध में जेल की सजा काट रहे हैं सलमान

सलमान खान को कोर्ट ने वन्यजीव (संरक्षण) कानून के प्रावधान 9/51 के तहत दोषी करार देते हुए 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्टूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। यह घटना ‘हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है। इसकी हत्या कानूनन अपराध है।

तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके हैं सलमान

बता दें कि सलमान को चौथी बार जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद है जो बलात्कार के मामले में आरोपी है। इससे पहले सलमान शिकार के मामले में ही कुल 18 दिनों के लिए तीन बार साल 1998, 2006 और 2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं।

No comments

Post a Comment

Home