नेशनल डेस्क: दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर अभी भूकंप की तीव्रता का पता नहीं चला है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के कोई नुकसान की खबर नहीं है।
ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए जिसके बाद दहशत में अधिकतर लोग फौरन घरों से बाहर आ गए। गौरतलब है कि दिल्ली भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ये झटके हल्के बताए जा रहे हैं। घरों मे लगे पंखे-झूमर हिलने लगे, जिससे लोगों को भूकंप आने का पता चला।

No comments
Post a Comment