चोरों ने कारोबारी के घर चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-घनी आबादी वाले क्षेत्र में भी चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है।दवा कारोबारी के घर को चोरो ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच पड़ताल की।


चोरी का मामला थाना ग्वालटोली के सूटरगंज इलाके का है।जहां पर किराये के मकान में दवा कारोबारी परिवार के साथ रहते है।दवा कारोबारी मनोज गुप्ता की शिवाले में दुकान है वह परिवार के साथ एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार की सुबह लखनऊ गये हुए थे देर रात वापसी के बाद जब वह लोग घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये।क्योकि घर का मेन गेट खुला था।जैसे ही परिवार के लोग घरों में दाखिल हुए तो कमरों के हालात देख पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयी।क्योकि अलमारी के लाँकरों को गैस कटर से काटे गये थे।चोरी की घटना की जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी।जिससे बाद फोरेंसिक टीम के साथ थाना ग्वालटोली की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।बताया गया कि चोर एक लाख की नकदी सहित 5 लाख जेवरातों पर हाथ साफ कर गये।

No comments

Post a Comment

Home