कानपुर में कालेज जा रही छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या

इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-बिल्हौर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या किये जाने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी।छात्रा को मौत के घाट उस समय उतारा गया,जब वह बाइक से कालेज जा रही थी।इसी दौरान जैसे ही छात्रा राधन रोड के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवक आये और छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। 

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा इलाके के दासा निवादा की रहने वाली छात्रा शबनम कुरील (20) जो बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी।छात्रा को बुधवार को मौत के घाट उस समय उतारा गया जब वह बाइक से कालेज जा रही थी और जैसे ही छात्रा राधना रोड के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके पास आये और उसके कनपटी में तमंचा लगाकर गोली मार दी गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामलें की जाँच पड़ताल की।वहीँ वारदात के वक़्त छात्रा के साथ एक युवक के होने की भी आशंका जताई जा रही है।वहीं छात्रा को गोली मारे जाने की सूचना जैसे ही उसके परिवार को हुई तो वह लोग बदहवास होकर घटना स्थल पर पहुंचे।इस दौरान पुलिस छात्रा को पास के ही सीएचसी ले गयी।लेकिन वहां पर पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीँ सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

No comments

Post a Comment

Home