कानपुर नगर में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार


इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-शहर में झपट्टा मार कर मोबाइल लूटने वालें गिरोह का खुलासा करते हुए नौबस्ता पुलिस ने 2 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया है।शातिर सुनसान इलाकों में चहल कदमी करते हुए अपने शिकार की तलाश करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।गिरोह के जिन दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वह वारदात को अंजाम देने के लिए हाई स्पीड बाइक का प्रयोग करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद शातिरों ने बताया कि उनके गिरोह में कई और लोग भी शामिल है।साउथ सिटी के कई इलाको में वह लोग लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,उनमें विधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का मनीष पासवान और गल्ला मण्डी नौबस्ता का भुवनेश बाजपेयी शामिल है।

एसपी साउथ रवीना त्यागी ने वुधवार को बताया कि गिरफ्तार किये शातिर अपने शौक को पूरा करने के लिए ही अपराध की दुनिया में कदम रखा है।अभी तक गिरोह के शातिर दो दर्जन से अधिक लूट की वारदातो को अंजाम दे चुके है।इनके पास से लूट के 12 मोबाइल बरामद किये गये है और उस बाइक को भी बरामद किया गया है।जिससे ये लोग लूट की घटनाओ को अंजाम देते थे।

No comments

Post a Comment

Home