ग्राहकों व अवैध झूला मालिकों के बीच हुई लड़ाई में महापौर का एक्शन

इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-रविवार की रात मोतीझील सड़क पर लगे अवैध झूला मालिकों और ग्राहकों के बीच हुयी मारपीट के मामले पर महापौर ने एक्शन लिया है।पीड़ित परिवार घायल बच्चे के साथ महापौर प्रमिला पांडेय से मिला और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये झूला मालिकों के ख़िलाफ़ शिकायत की।जिसपर महापौर ने नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा।टीम ने सड़क किनारे लगे कई झूलो को ज़ब्त कर लिया।और नगर निगम परिसर मे ला कर खड़ा कर दिया।इस बीच महापौर प्रमिल पांडेय ने बताया की पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ और मारपीट करने की शिकायत की थी।वही पूलिस अपना काम कर रही है और मेयर होने के नाते मै अपना काम कर रही हूँ।

No comments

Post a Comment

Home