सैकड़ों छात्र—छात्राएं बने अभाविप के सदस्य

सैकड़ों छात्र—छात्राएं बने अभाविप के सदस्य
यह संस्था दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाला छात्र संगठन है: सानू
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत नगर के जनककुमारी इण्टर कालेज में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिषद की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों को परिषद के विचार, उद्देश्य एवं छात्रहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षा, छात्रहित एवं राष्ट्रहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ परिषद से जुड़ने में उत्साह दिखाया।
विभाग संयोजक सानू सिंह ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद सदैव छात्र, राष्ट्र एवं समाज हित को ध्यान में रखकर कार्य करता है। परिषद के लिये दल से बड़ा देश है और अभाविप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाला छात्र संगठन है।
इस दौरान विभाग संयोजक सानू सिंह, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय विस्तारक शैलेंद्र बहादुर यादव, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया, इकाई उपाध्यक्ष एकांश मिश्रा, हर्ष साहू सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home