जौनपुर, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय, जौनपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments
Post a Comment