वाराणसी। विकासखंड पिंडरा स्थित कंपोजिट स्कूल भई में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों को नियमित रूप से विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
विद्यालय के इंचार्ज शरद शर्मा के मार्गदर्शन में सहायक अध्यापक ममता पटेल एवं प्रीति सेठ द्वारा बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाता है। शिक्षकों का प्रयास है कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिले।
विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
No comments
Post a Comment