बेगमगंज चुंगी से गौतम बुद्ध स्कूल तक सीवर कार्य शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

जौनपुर। वार्ड डेरायूसुफ में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा बेगमगंज चुंगी से लेकर चंबल तारा स्थित गौतम बुद्ध स्कूल तक सीवर का कार्य कराया जा रहा है। सीवर कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने बुधवार को वार्ड डेरायूसुफ पहुंचकर सीवर कार्य सहित पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज और पथ प्रकाश व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी भी मौजूद रहीं।
स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि क्षेत्र में काफी वर्षों से पानी जमा होने की समस्या बनी हुई थी। सीवर और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नगर पालिका द्वारा सीवर का कार्य कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने सीवर कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

No comments

Post a Comment

Home