एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया चालान

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने अपराधियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र श्रीराम, निवासी सबरहद उत्तरी बस्ती, थाना शाहगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त एनबीडब्ल्यू मु0नं0 164/2021, धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंट जारी था। पुलिस ने उसे 31 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी इमरानगंज सहित थाना शाहगंज पुलिस टीम शामिल रही।

No comments

Post a Comment

Home