फूलों से सजी मनमोहक रंगोली ने बिखेरी देशभक्ति की खुशबू

सिकरारा, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गोहदा, विकास खण्ड सिकरारा में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। विद्यालय की शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों और हरी पत्तियों से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली तैयार की।
रंगोली में पीले, गुलाबी और सफेद फूलों का सुंदर संयोजन करते हुए बीच में फूलों से आकर्षक आकृति बनाई गई। बच्चों की इस रचनात्मक प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, कला और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और राष्ट्रीय पर्वों के प्रति उत्साह बढ़ता है। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधि में प्रतिभाग किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यालयों में इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

No comments

Post a Comment

Home