ओजोन दिवस पर विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय देवकली, विकासखंड मुफ्तीगंज, जौनपुर में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने, प्रदूषण कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका सविता मौर्या सहित विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

No comments

Post a Comment

Home