बदलापुर, जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर, बदलापुर में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को बड़े ही आनंद के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों के बीच प्रेम और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।
रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाए गए रक्षाबंधन पर्व ने विद्यालय परिसर को खुशियों से भर दिया।
No comments
Post a Comment