महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरपतहां पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणी एवं फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान जुनैदपुर नहर पुलिया के पास महिलाओं एवं छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम पुत्र दयाराम, निवासी अमारी, थाना सरपतहां, जौनपुर के रूप में हुई।
मामले में थाना सरपतहां पर मु.अ.सं. 269/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, कांस्टेबल अमरजीत वर्मा, रिक्रूट महिला कांस्टेबल ज्योति मिश्रा, शिवकली एवं रिंकू शामिल रहीं।

No comments

Post a Comment

Home