जौनपुर, 12 अगस्त 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर सटवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय पुत्र प्रीतम सिंह, जयसिंह पुत्र प्रीतम सिंह तथा प्रीतम सिंह पुत्र प्रतापबहादुर सिंह, निवासी ग्राम भैरोपुर, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
तीनों अभियुक्त थाना मुंगराबादशाहपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 247/26, धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र सिंह, कांस्टेबल पंकज मिश्र एवं कांस्टेबल समरजीत शामिल रहे।
No comments
Post a Comment