जौनपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के आधार पर जनपद जौनपुर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कक्षा-6 के विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए दिया गया।
वर्ष 2024 में आयोजित परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में जनपद जौनपुर के कक्षा-6 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर जनपद को यह उपलब्धि हासिल हुई। पुरस्कार जनपद जौनपुर की डायट टीम, एसआरजी, डीसी प्रशिक्षण एवं डीसी माध्यमिक की टीम द्वारा प्राप्त किया गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि को जनपद के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार का संकल्प व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment