लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लोहता गांव में एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं को मारपीट का घायल कर दिया। डेढ दर्जन भर आये दबंगो मारा पीटा और घर में तोड़फोड़ की। रिहायसी मङहा को छत्तीग्रस्त कर दिया। भैस गाय को खूटे से छोड़कर खदेङ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
 बता दें कि रविवार को लोहता गांव में जियालाल गौतम की 43 वर्षीय पत्नी आशा देवी घर में कामकाज निपटा रही थी ।उसी दौरान डेढ दर्जन की संख्या में दबंग लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर में घुस गए और वहां मौजूद उनके घर परिसर मे बधे मवेशियों को खूटे से छोड़कर भाग दिया ।उसके बाद आशा देवी व उनकी जेठानी गंगाजली पर लाठी डंडे से हमला कर दिया ।उनको मारे व साथ दुर्व्यवहार किया। जान मारने की धमकी देते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे। घर के सामने रिहयशी मड़ई को धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद मङहे खिली सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद सामग्री लूट ले गए । वह उपरियों को भी उठा ले गए । पीड़ित का आरोप है सभी लोग मुंह बाधे हुए थे । आशा देवी को मारे पीटे । उनके कपड़े को भी फाड़ दिए । इस दौरान पीड़ित परिवार ने किसी तरह से वहा भाग कर जान बचाई । पीङीत का आरोप है कि घर में रखा भूसा चावल गेहूं व राशन भी उठा लें गये और धमकी दिए कि अगर किसी से बताएगी तो जान से मार देंगे। पूरा दलित परिवार दहशत में है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

No comments

Post a Comment

Home