कौशल बने सर्वश्रेष्ठ लायन ऑफ द ईयर, अंजनी प्रजापति सर्वश्रेष्ठ न्यू लायन ऑफ द ईयर एवं सुनील कनौजिया बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज समाज में सकारात्मक बदलाव, रिश्तों में प्रगाढ़ता लाने और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने तथा अपने कार्यक्रमों और सेवा कार्यों द्वारा नये मापदण्ड स्थापित करने में अद्भुत भूमिका निभा रहा है। उक्त बातें लायंस क्लब क्षितिज के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सौरभ कान्त सीए ने कही। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डा. दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज के सदस्यों का समर्पण, सहभागिता, सहयोग और कड़ी मेहनत वास्तव में प्रेरणादायक है जो हमें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। क्लब द्वारा आयोजित बिजनेस एक्सपो, डांडिया, अधिष्ठापन, पुरस्कार समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम और वृहद सेवा कार्य मंडल के सभी क्लबों के लिये बड़े मापदंड स्थापित कर रहे हैं। इसको संवारने और आज प्रभावशाली स्थिति में लाने में चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, विष्णु सहाय, धर्मेन्द्र सेठ, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विशिष्ट अतिथि डा. आरएन त्रिपाठी ने समाज में किये गये सभी उत्कृष्ट कार्यों के लिये की गयी इस अवार्ड नाइट की प्रशंसा करते हुये कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ऐसी संस्था है जो कि अपने मेंबर्स के साथ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित करती है। पुरस्कार वितरण समारोह में कौशल त्रिपाठी को बेस्ट लायन ऑफ द ईयर, अंजनी प्रजापति को बेस्ट न्यू लायन ऑफ द ईयर, सुनील कनौजिया को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर, विष्णु सहाय को बेस्ट सपोर्टिंग लायन ऑफ द ईयर, अध्यक्ष अतुल सिंह को बेस्ट पंक्चुअलिटी अवार्ड, संजय गुप्ता को बेस्ट मार्केटिंग सपोर्ट ऑफ द ईयर, प्रदीप श्रीवास्तव को स्टार लायन ऑफ द ईयर, धर्मेंद्र सेठ को बेस्ट ऑफिसर ऑफ द ईयर, जयकृष्ण साहू को बेस्ट सपोर्टिंग अफिसर ऑफ द ईयर और संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह व डॉ दिलीप सिंह को आउटस्टैंडिंग सपोर्ट ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा. रजनीकांत द्विवेदी, डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, गौरव श्रीवास्तव, संजीव साहू, अमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, उर्वशी सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, अश्वनी श्रीवास्तव, आलोक सेठ, अजय गुप्ता, दिलीप बबीता जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, रामकृपाल गायत्री जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अर्चना सिंह ने किया। अन्त में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment