रालोद ने अब्दुल सलाम को बनाया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने अपना विस्तार करते हुए जनपद में नई नियुक्ति की घोषणा कर दी। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अब्दुल सलाम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर हुई है। बता दें कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम नगर के मोहल्ला शेख मुहामिद के निवासी हैं। पार्टी ने उम्मीद जतायी है कि अब्दुल सलाम संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेंगे। बताते चलें कि अब्दुल सलाम मर्सी क्लब, जिला अपराध निरोधक कमेटी, अशियम जन कल्याण फाउंडेशन, मरकजी सीरत कमेटी में विभिन्न पदों पर रहकर समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।

No comments

Post a Comment

Home