जौनपुर में तूफान का असर: हॉट विलियम गली में पेड़ गिरने से बिजली गुल, देर रात तक बहाली नहीं

जौनपुर में आए तेज तूफान के बाद नगर पालिका क्षेत्र के हॉट विलियम गली के पास एक पेड़ हाईटेंशन तारों पर गिर गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया, ताकि विद्युत लाइन को दुरुस्त किया जा सके।
स्थानीय निवासी वाहिद अहमद ने बताया कि पेड़ हटाने के बावजूद अभी तक बिजली चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

No comments

Post a Comment

Home