जौनपुर। एम आई पूर्वांचल पब्लिक इंटर कॉलेज, मल्हनी भरौंडा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हाईस्कूल वर्ग में हेरा खान ने 530 अंक (88.3%) प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर यूसरा फातिमा (512 अंक, 85.3%) रहीं, जबकि आकांक्षा (511 अंक, 85.2%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एंजेल यादव, रानी यादव, शिवानी सिकंदर, तुषा यादव, विशाल, अल्फाज और साहिल ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में मोहम्मद अफान ने 428 अंक (85.6%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आसमा फातिमा (419 अंक, 83.8%) दूसरे तथा अंकित मौर्य, निधि विश्वकर्मा और महक (417 अंक, 83.4%) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में लुबना, अभिज्ञान, अक्स परवीन, अंशिका यादव और आयुषी गुप्ता शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।
No comments
Post a Comment