जिलाधिकारी की सराहनीय पहल, बालिकाओं को दी ऑर्गेनिक सब्जियाँ

जौनपुर। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने आवास पर उगाई जा रही ऑर्गेनिक सब्जियों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में आज उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बक्सा की छात्राओं के लिए ताजे टमाटर उपलब्ध कराए।
विद्यालय में इन टमाटरों से सूप एवं चटनी तैयार कर छात्राओं में वितरित किया गया। इस पहल से बच्चियों को पौष्टिक आहार मिलने के साथ-साथ जैविक खेती के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
जिलाधिकारी की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

No comments

Post a Comment

Home