116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गयी नि:शुल्क दवा एवं सलाह

116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गयी नि:शुल्क दवा एवं सलाह
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में रविवार की सुबह नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन, सेवा भारती एवं रोग विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त बैनर तले नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस मौके पर मरीजों की जांच करके सर्दी, जुखाम, बुखार, आंख, नाक, गला दर्द से पीड़ित रोगियों का उपचार किया गया। साथ ही नि:शुल्क दवा देते हुये उचित परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डॉ अजय यादव, पुष्पमित्र द्विवेदी, डॉ अर्नब कपूर, डॉ आकांक्षा वर्मा, डॉ श्रेया सिंह सहित सहयोगी रामचन्द्र मधुकर सेवा भारती, रिशु सैनी, सूरज सेठ आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home