अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय डीहजहानियां, लखौवां सिकरारा में मदर मेला, वार्षिकोत्सव एवं माताओं के सम्मान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मंजू शास्त्री, विशिष्ट अतिथि माउंट लिट्रा के प्रबंधक श्री अरविंद सिंह एवं प्रधानाध्यापिका श्वेता सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापिका शिशुबाला श्रीवास्तव, अध्यापिका सरोज सिंह, प्रधानाध्यापिका निर्मला यादव, सावित्री सरोज, लालमणि तथा न्याय पंचायत के सभी आदरणीय प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं, एसआरजी अजय मौर्य, पूर्व आरपी शैलेश चतुर्वेदी एवं न्याय पंचायत संकुल दिनेश यादव सहित विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के करकमलों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया, जिनमें पाक कला, मीना मंच, विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट से संबंधित प्रदर्शनी शामिल थी। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया।
इस प्रकार यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments
Post a Comment