तलवारबाजी प्रशिक्षक लालजी निषाद सहित आदर्श अखाड़ा को किया गया सम्मानित

इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय तलवारबाजों के प्रशिक्षक लालजी निषाद के आदर्श अखाड़ा काली कुत्ती के बच्चों ने लाठी, तलवार सहित अन्य युद्ध कौशल के कलाबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के सह मंत्री सोमेश गुप्ता सहित प्रशिक्षु बच्चे ऋषभ निषाद, आदित्य शुक्ला, रौनक निषाद, राजवंश गुप्ता, राजकुमार निषाद, अंश को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। वहीं गुरू लालजी निषाद को स्मृति चिन्ह भेंट करके पूरे सदन से हृदय से स्वागत किया।

No comments

Post a Comment

Home