आज दिनांक 14/01/2026 को राजकीय जिला पुस्तकालय जौनपुर मे राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत बेस्ट प्रैक्टिसेज की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ विवेक सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर एवं डॉ राजन सिंह, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यशाला मे 33 राजकीय विद्यालयों के नोडल शिक्षकों द्वारा स्कूलों में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों के फ़ोटो, मॉडल एवं चार्ट का प्रदर्शन किया गया ।जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों के मॉडल्स , चार्ट्स एवं फोटोज़ का निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा विद्यालय में किये जा रहे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी लिए। समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की एवं पांच बेस्ट प्रैक्टिसेज का चयन किया। कार्यशाला मे सुश्री निधि सिंह राजकीय विद्यालय परियाँवा, डॉ रश्मि सिंह राजकीय विद्यालय ज़फ़राबाद, श्रीमती आदर्श वर्मा राजकीय विद्यालय जौनपुर, श्रीमती मनीषा यादव राजकीय विद्यालय सराय मोहिद्दीनपुर, श्रीमती अनिता गुप्ता राजकीय विद्यालय उतरगांवा के मॉडल्स को जनपद स्तर पर 05 बेस्ट प्रक्टिसेज़ मे चयनित किया गया तथा उन्हे सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पंकज कुमार (प्रधानाध्यापक), श्री पवन कुमार गुप्ता (प्र० प्रधानाचार्य), श्रीमती शशिकला (प्रधानाध्यापिका), श्री बृजेश कुमार पांडेय (पुस्तकालयाध्यक्ष) एवं राजकीय विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment