जौनपुर, 30 जनवरी 2026। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकचौक क्षेत्र में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए और स्थिति के गंभीर होने की संभावना बन गई। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उभय पक्षों को हिरासत में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
आशीष जायसवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण जायसवाल, निवासी मानिकचौक, थाना कोतवाली, जौनपुर
मनीष जायसवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण जायसवाल, निवासी मानिकचौक, थाना कोतवाली, जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विनोद तिवारी एवं कांस्टेबल अरुण यादव, थाना कोतवाली जौनपुर
No comments
Post a Comment