जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

जौनपुर, 30 जनवरी 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के समय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया।

No comments

Post a Comment

Home