राजकीय जिला पुस्तकालय मे चल रहे दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

राजकीय जिला पुस्तकालय मे चल रहे दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 जनवरी 2026 को जिला राजकीय पुस्तकालय, जौनपुर में किया गया l प्रशिक्षण में जनपदीय मास्टर ट्रेनर श्री पंकज कुमार तथा श्री पवन कुमार गुप्ता द्वारा स्कूलों में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में चुनौतियों एवं सफलताओं पर चर्चा की गयी. ।प्रधानाचार्य एवं नोडल अध्यापकों द्वारा स्कूलों में cii test, तम्मन्ना test की रिपोर्ट, पंख पोर्टल, कैरियर कार्ड्स पर चर्चा की गयी ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीवन कौशल क्या होता है, विधार्थियों को इसकी आवश्यकता एवं उपयोगिता पर चर्चा की गई ,साथ ही विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों को कराई गई l प्रशिक्षण के समापन पर श्री विवेक सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि कैरियर गाइडेंस से संबंधित जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत लाभ पहुंचायें। कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर, डॉ राजन सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक एवं 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home