मुख्य अतिथि दिव्या शुक्ला बोलीं— दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं

दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता सबका दिल
मुख्य अतिथि दिव्या शुक्ला बोलीं— दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं
जौनपुर। विश्व दिव्यांग साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन रचना विशेष विद्यालय में मंगलवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी एवं सचिव राजेन्द्र खत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने की।
मुख्य अतिथि दिव्या शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों से यह आभास ही नहीं होता कि वे दिव्यांग हैं। वे देश की अनमोल धरोहर हैं और उनके लिए विभाग हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
अध्यक्षता कर रहीं अनीता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का हुनर सामान्य बच्चों से कम नहीं है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
लायंस क्लब अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों एवं अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी, ताकि बच्चे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। क्लब द्वारा बच्चों को पुरस्कार एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया, जिससे बच्चों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, स्वागत गीत, लघु नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रमुख प्रस्तोता बच्चों में देव साहू, हार्दिक पाण्डेय, उत्कर्ष, राजा, माही, सेजल, आसिफ, गोविन्दा, जहरा और परी बानों शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आस्था और रूबी द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, समन्वयक सचिन यादव, प्रधानाचार्य गौतम चन्द्र, विशेष शिक्षक रवि रंजन, जितेन्द्र कुमार, दामिनी यादव, बबिता सिंह, नीतू यादव, नीरज कुमार तिवारी, होरेन्द्र मौर्या, लाल साहब यादव, रश्मी पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन सुनील कुमार गुप्ता तथा आभार नसीम अख्तर द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments

Post a Comment

Home