बाबा के भेष में दो लोगों से मारपीट, चार हिरासत में

जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहे दो व्यक्तियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो आज 13 दिसंबर 2025 को पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दोनों व्यक्तियों को पीटते हुए देखा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और दोनों व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Post a Comment

Home