जौनपुर मेडिकल कालेज को मिला पहला शरीर

जौनपुर मेडिकल कालेज को मिला पहला शरीर
सेंगर दम्पत्ति ने पूरा किया अपना वादा
एक सप्ताह के भीतर कानपुर से लाकर समर्पित किया देह
जौनपुर। 22 साल पहले कानपुर से युग दधीचि देहदान अभियान प्रारंभ कर पूरे प्रदेश में इसका विस्तार करने वाले मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज को अध्ययन हेतु पहली देह कानपुर से लाकर समर्पित करते हुए अपने उस वादे को पूरा किया जो उन्होंने अपनी 18 नवंबर को की गई पत्रकार वार्ता में प्राचार्य महोदय से किया था।
कानपुर से देह लेकर आये सेंगर दंपति ने बताया कि जे ब्लॉक गोविंद नगर कानपुर निवासी 69 वर्षीय कारोबारी संतोष सिंह कुशवाहा ने अगस्त 2010 में देहदान संकल्प किया था। हृदय रोग संस्थान में उनका निधन होने पर उनके पुत्र आकाश सिंह ने मनोज सेंगर को रात दो बजे फोन पर सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया। इस पर अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने देह को जौनपुर लेजाने का निश्चय किया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर रात में ही देहदान के आवश्यक कागज पत्रक तैयार किये और दूसरे दिन सुबह कानपुर से चलकर जौनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां एनाटॉमी हेड डा भारती यादव एवं पूर्व प्राचार्या डॉ रुचिरा सेठी ने अपनी सहयोगियों डा अर्चना चौधरी, डॉ प्रियंका सिंह एवं छात्रों की उपस्थिति में पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया। मनोज सेंगर ने कहा कि कालेज के प्राचार्य डॉ आरबी कमल के अथक प्रयास के चलते यह देह चिकित्सा छात्रों को अध्ययन हेतु प्राप्त हुई है।

No comments

Post a Comment

Home