जियालाल सरोज लापता, परिजनों ने जनता से सहयोग की अपील

जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के लाडलेपुर निवासी जियालाल सरोज 27 अक्टूबर 2025 की सुबह से रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार जियालाल सरोज सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन के बावजूद वे अब तक नहीं मिले।
लापता व्यक्ति ने घर से निकलते समय नीले रंग की लुंगी और नीली शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने बताया कि उनकी उम्र मध्यम है और स्वभाव सरल है। परिवार अत्यंत चिंतित है और लगातार तलाश में जुटा है।
परिवार के सदस्य वीरेन्द्र सरोज ने जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को जियालाल सरोज के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें, जिससे उन्हें सुरक्षित खोजने में मदद मिल सके।

No comments

Post a Comment

Home