कानून-व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस सक्रिय — एएसपी नगर ने किया चौकिया धाम क्षेत्र में सघन गश्त

सोहराब
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने थाना लाइनबाजार पुलिस टीम के साथ चौकिया धाम क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एएसपी श्री श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर शान्ति, सौहार्द और सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय कायम रखना है। समाज की भागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।”
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की कड़ी चेकिंग की।
एएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त एवं पेट्रोलिंग जारी रखें ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।
जनता से भी उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

No comments

Post a Comment

Home